अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रधानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 17 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

On: June 5, 2026 3:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

प्रधानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर चले ईट पत्थर व लाठी-डंडे

जरीफनगर थाना पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के शेखूपुरा गांव में प्रधानी की रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे,ईंट-पत्थर और धारदार हथियार चलने लगे।जिसके के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहे रहे हैं।मारपीट में कई लोग घायल हो गए।जिन्हें अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि दोनों पक्षों के छह लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई भी की गई है।मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुरा का है।

यहां गांव में प्रधानी को लेकर लंबे समय से चली आ रही रंजिश ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर भी चले,जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।एक पक्ष के रामौतार ने बताया कि एक दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

आरोप है कि इसी विवाद के चलते मदनलाल, छोटे और गंगाशरण समेत कई लोग उनके घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी।उन्होंने कहा कि मामूली बात को लेकर विरोधी पक्ष ने हमला किया।दूसरे पक्ष के ओम सिंह ने भी विरोधी पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उनका कहना है कि वह अपने घर के गेट की ओर जा रहे थे,तभी प्रधानी की रंजिश के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें घेर लिया और हमला बोल दिया।आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों के अलावा ईंट-पत्थर और धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया, जिससे जग्गनाथ और ऊष्मा देवी सहित कई लोग घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।सीओ सहसवान अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।एक पक्ष की ओर से सात और दूसरे पक्ष की ओर से दस लोगों को नामजद किया गया है।इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के छह-छह लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई भी की गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply