बदायूं में मेंथा प्लांट में जहरीली गैस बनी काल: टंकी सफाई के दौरान दो सगे भाइयों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
बदायूं|फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सुरेनी पापड़ी गांव में आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।मेंथा प्लांट की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, सुरेनी पापड़ी गांव निवासी जयवीर यादव (32 वर्ष), राजेश यादव (22 वर्ष) और मनवीर यादव (26 वर्ष) मेंथा प्लांट की टंकी की सफाई कर रहे थे।
बताया जाता है कि टंकी के अंदर जहरीली गैस भरी हुई थी।सफाई के दौरान सबसे पहले एक भाई की हालत बिगड़ी और वह टंकी के भीतर बेहोश होकर गिर पड़ा।उसे बचाने के प्रयास में अन्य दोनों भाई भी टंकी के अंदर उतर गए,लेकिन गैस के प्रभाव से वे भी अचेत हो गए।कुछ ही देर बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे।ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों भाइयों को टंकी से बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर पहुंचाया।


