अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में मेंथा प्लांट में जहरीली गैस बनी काल: टंकी सफाई के दौरान दो सगे भाइयों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

On: June 5, 2026 2:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में मेंथा प्लांट में जहरीली गैस बनी काल: टंकी सफाई के दौरान दो सगे भाइयों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

बदायूं|फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सुरेनी पापड़ी गांव में आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।मेंथा प्लांट की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, सुरेनी पापड़ी गांव निवासी जयवीर यादव (32 वर्ष), राजेश यादव (22 वर्ष) और मनवीर यादव (26 वर्ष) मेंथा प्लांट की टंकी की सफाई कर रहे थे।

बताया जाता है कि टंकी के अंदर जहरीली गैस भरी हुई थी।सफाई के दौरान सबसे पहले एक भाई की हालत बिगड़ी और वह टंकी के भीतर बेहोश होकर गिर पड़ा।उसे बचाने के प्रयास में अन्य दोनों भाई भी टंकी के अंदर उतर गए,लेकिन गैस के प्रभाव से वे भी अचेत हो गए।कुछ ही देर बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे।ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों भाइयों को टंकी से बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर पहुंचाया।

चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद जयवीर यादव और राजेश यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से अचेत मनवीर यादव को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।एक ही परिवार के दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार तीनों भाई मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

बिना सुरक्षा उपकरण उतरे थे टंकी में:-ग्रामीणों का कहना है कि मेंथा प्लांट की टंकियों में सफाई के दौरान अक्सर जहरीली गैस जमा हो जाती है।ऐसे कार्यों में सुरक्षा उपकरणों और ऑक्सीजन की व्यवस्था जरूरी होती है,लेकिन अधिकांश स्थानों पर इन मानकों का पालन नहीं किया जाता।आशंका जताई जा रही है कि टंकी में मौजूद जहरीली गैस के कारण ही तीनों भाई बेहोश हुए, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़:-एक ही घर के दो बेटों की मौत और तीसरे की गंभीर हालत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply