ससुराल में आए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान के गांव बादशाहबाद के पास जंगल में बबूल के पेड़ पर लटका मिला शव।मृतक राजेश (25) पुत्र सुम्मेरी निवासी गांव धनीपुर थाना जुनावई जनपद संभल का है।मृतक की ससुराल सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव नयागांव में जगदीश पाल के यहां है।राजेश कल शाम अपनी पत्नी को विदा कराने आया था।आज सुबह बिना विदा कराए बाइक से वापस अपने घर जाने की बात कहकर गया था।
और बादशाह बाद के जंगल में पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी


