अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गंगा एक्सप्रेसवे पर एक और हादसा: टायर फटने से कई बार पलटी तेज रफ़्तार डबल डेकर बस

On: May 11, 2026 6:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गंगा एक्सप्रेसवे पर एक और हादसा: टायर फटने से कई बार पलटी तेज रफ़्तार डबल डेकर बस

बदायूं|गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार की देर रात एक और भीषण हादसा हो गया।फतेहपुर जिले के खागा से सवारियां लेकर लुधियाना (पंजाब) जा रही एक डबल डेकर बस हादसे का शिकार हो गई।मूसाझाग क्षेत्र के सराय पिपरिया गांव के पास तेज रफ्तार बस टायर फटने से अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई।इससे चीख पुकार मच गई।हादसे में फतेहपुर निवासी 28 वर्षीय अनुज की मौके पर मौत हो गई।30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।इनमें गर्भवती महिला समेत छह यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे गंगा एक्सप्रेस-वे के 202 किलोमीटर प्वाइंट पर हुआ।घायलों के मुताबिक अधिकांश यात्री उस समय सो रहे थे। अचानक तेज धमाके के साथ बस का टायर फट गया और चालक नियंत्रण खो बैठा।इसके बाद बस तीन से चार बार पलटती हुई दूसरी लेन तक पहुंच गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर मदद के लिए मूसाझाग, दातागंज समेत आसपास के थानों की पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम ने टोल प्लाजा से एंबुलेंस और पीआरबी वाहनों को तत्काल मौके पर रवाना किया।घायल यात्रियों ने बताया कि बस काफी तेज गति से दौड़ रही थी।अचानक संतुलन बिगड़ा और जोरदार धमाकेदार बस पलट गई।बस में ऊपरी हिस्से में सो रहे लोग केबिन में फंस गए,कुछ केबिन से नीचे गिरे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।कुछ घायलों को दातागंज सीएचसी, जिला अस्पताल और कुछ गंभीर मरीजों को बरेली रेफर किया गया।बदायूं के जिला अस्पताल में रात करीब 12:20 बजे पंजाब निवासी संपत,बुद्धा यादव, गुनगुन, साहिल तथा फतेहपुर के अर्जुन कुमार को भर्ती कराया गया।अर्जुन कुमार का एक पैर कट गया, जबकि दूसरा पैर टूट गया।

यूपीडा की एंबुलेंस व पीआरबी सबसे पहले पहुंची:-हादसे के बाद हुई जोरदार धमाके की आवाज सुनकर यहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने घटपुरी और डहरपुर टोल पुल पर मौजूद कर्मचारियों को जानकारी दी। जिसके बाद दोनों स्थानों से एंबुलेंस व पीआरबी मौके पर पहुंची।
एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मूसाझाग इलाके में सराय पिपरिया गांव के पास टायर फटने से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गयी। बस फतेहपुर से लुधियाना जा रही थी।हादसे में से पांच घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक यात्री गंभीर घायल है।बाकी गर्भवती महिला सहित चार घायल खतरे से बाहर हैं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply