जिले में मोबाइल टॉवरों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल,
मोबाइल टॉवर पर मांगो को लेकर लोगों के चढ़ने की घटनाएं लगातार बढ़ रही
बदायूं।जिले में आये दिन कोई न कोई व्यक्ति किसी ने किसी मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ जाता है।जिससे उसे सुरक्षित नीचे उतारने पर पुलिस का काफी समय जाया होता है।इसको लेकर मोबाइल टॉवरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये हैं। पिछले महीने 28 अप्रैल को शहर के इस्लामियां कालेज के सामने जिला पंचायत कालोनी में लगे मोबाइल टॉपर पर महिला चढ़ गई थी।करीब साढ़े तीन घंटे तक वह मोबाइल टॉवर पर सबसे ऊपर बैठी रही।नीचे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारी असहाय होकर उसके नीचे उतरने का इंतजार करते रहे।महिला हत्या में भाई और पिता को उम्रकैद की सजा से परेशान थी।आरोप था, उसके भाइयों और पिता पर बिना कसूर के हत्या का मुकदमा लगाया गया है।मार्च 2026 में बिसौली में जमीन के विवाद के चलते बिसौली नगर पालिका के एक पूर्व सभासद टावर पर चढ़ गए थे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

