अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

IMD Warning : मौसम विभाग का तूफानी अलर्ट! दिल्ली-NCR समेत इन 10 राज्यों में बारिश की चेतावनी

On: March 19, 2026 9:52 AM
Follow Us:
IMD Weather Forecast
---Advertisement---

IMD Warning :भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने का खतरा बताया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि यातायात और बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट
IMD ने आंध्र प्रदेश के प्रकाशम, गुंटूर, कृष्णा, एलुरु और वेस्ट गोदावरी जिलों के लिए रेड वॉर्निंग जारी की है। यहां 62 से 87 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झटके वाली तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही 5 से 15 मिलीमीटर प्रति घंटे की हल्की बारिश भी हो सकती है। किसानों और यात्रियों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में ऑरेंज वॉर्निंग
जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में ऑरेंज वॉर्निंग है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की से मध्यम आंधी-तूफान, बिजली चमकना और तेज हवाएं चलने की संभावना है। IMD ने साफ कहा है कि पूरे देश में बिजली गिरने की गतिविधि जारी है। खुले मैदान, खेतों या ऊंची जगहों पर न जाएं। घर के अंदर रहें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूर रहें।

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कल (18 मार्च) शाम अचानक मौसम बदल गया। करीब 6 बजे तेज धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक और बारिश शुरू हुई। यह सिलसिला 45 मिनट तक चला। हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रही। जिससे गाड़ियां भी रुक गई और धूल उड़ने से विजिबिलिटी बहुत कम हो गई, कई जगह तेज हवाओं से पेड़ की टहनियां टूटीं और केबल फॉल्ट हो गए।

मौसम विभाग ने आंधी के पीछे पश्चिमी विक्षोभ को बताया। हालांकि बारिश से दिल्ली में गर्मी से राहत मिली है। वहीं, दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री तक गिर सकता है। बाहर निकलते वक्त लोगों को छाता और रेनकोट साथ रखने की सलाह दी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!