अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

क्रिप्टोकरेंसी (USDT) में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक युवक को अमरोहा पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: July 10, 2026 8:15 PM
Follow Us:
hsn
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा। फर्जी मोबाइल ऐप के माध्यम से लोगों को क्रिप्टोकरेंसी (USDT) में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक युवक को अमरोहा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को अधिक लाभ का लालच देकर निवेश कराता था और उनसे ठगी करता था।

पुलिस अधीक्षक अमरोहा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन साइबर वज्र’ के तहत साइबर थाना टीम और थाना रहरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी ऐप के जरिए लोगों को USDT खरीदने-बेचने पर कम समय में अधिक मुनाफा मिलने का झांसा देता था। लालच में आकर कई लोग उसके जाल में फंस गए और अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठे।

मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना रहरा में मु0अ0सं0 161/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) तथा आईटी एक्ट की धारा 66D के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकुल (22 वर्ष) पुत्र आनंद, निवासी ग्राम पौरारा, थाना रहरा, जनपद अमरोहा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।अमरोहा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले निवेश, क्रिप्टोकरेंसी या कम समय में दोगुना-तिगुना मुनाफा दिलाने वाले विज्ञापनों और अज्ञात मोबाइल ऐप्स के झांसे में न आएं। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply