अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिजनौर में नदी के तेज बहाव में बह युवक सहित दो किशोर

On: July 10, 2026 7:58 PM
Follow Us:
person
---Advertisement---

बिजनौर जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद उफान पर आई मालन नदी शुक्रवार को तीन परिवारों के लिए आफत बन गई। कुछ ही घंटों के अंतराल में नदी में दो अलग-अलग हादसे हुए। पहले हादसे में रपटा पार करते समय 43 वर्षीय व्यक्ति तेज बहाव में बह गया, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। वहीं दूसरी घटना में नदी में नहाने गए दो नाबालिग किशोर अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है।

पहली घटना मंडावर थाना क्षेत्र के रावली-ब्रह्मपुरी रपटे की है। जानकारी के अनुसार रविंद्र (43 वर्ष) पुत्र अतर सिंह, निवासी ग्राम कूकड़ा, ब्लॉक हल्दौर, अपनी रिश्तेदारी में गांव शहजादपुर जा रहे थे। रास्ते में रावली-ब्रह्मपुरी के बीच बने रपटे पर तेज बहाव के बावजूद उन्होंने पैदल नदी पार करने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्रामीणों ने उन्हें कई बार रोकने और रपटा पार न करने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी।

बताया जाता है कि रपटे के बीच पहुंचते ही उनका पैर फिसल गया और वह मालन नदी के तेज बहाव में बह गए। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी घटना अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। हादसे का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर काफी देर तक तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। शाम करीब 4 बजे हुई इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, जबकि ग्रामीण लगातार गोताखोरों की मांग कर रहे हैं।

इसी बीच शाम करीब 5:30 बजे मालन नदी में एक और बड़ा हादसा सामने आया। पुलिस के अनुसार शबान पुत्र सदाब, निवासी मोहल्ला राहतगंज, कस्बा किरतपुर (उम्र लगभग 16 वर्ष) तथा अजीम पुत्र आजम, निवासी मोहल्ला राहतगंज, कस्बा किरतपुर (उम्र लगभग 15 वर्ष), मालन नदी किनारे नहाने गए थे। नहाने के दौरान अचानक नदी का तेज बहाव बढ़ गया और दोनों किशोर उसकी चपेट में आकर बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था और रेस्क्यू अभियान लगातार जारी था।

उधर लगातार हो रही बारिश के कारण मालन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि उफनती नदियों, जलमग्न रपटों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। वहीं एक ही दिन में मालन नदी में हुए इन दो बड़े हादसों ने प्रशासन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, चेतावनी बोर्ड और राहत-बचाव दल की तैनाती आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्रिप्टोकरेंसी (USDT) में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक युवक को अमरोहा पुलिस ने किया गिरफ्तार

रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

कर्बला तालाब में स्थानीय निकायों द्वारा लगातार दूषित पानी छोड़े जाने से ब्लॉक कॉलोनी के लोगों में भारी आक्रोश

UP Weather Tomorrow : यूपी में मानसून का तगड़ा अलर्ट! कल अलीगढ़-कानपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

हसनपुर के भावली गांव में घुटनों तक गंदे पानी से होकर गुजरी अर्थी, वायरल VIDEO देख पसीज जाएगा दिल

मुरादाबाद में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बारात में जा रहे बाइक सवारों को DCM ने रौंदा, 2 की मौत

Leave a Reply