अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Ka Mausam-पांच पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट, अंधड़ की चेतावनी

On: March 18, 2026 9:43 PM
Follow Us:
Uttarakhand Weather
---Advertisement---

देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादलों के बीच हल्की धूप भी खिल रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी भी दर्ज की जा रही है।

हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में धूप खिल रही है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है।

इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही अंधड़ को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

मंगलवार को राजधानी देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी का दौर जारी रहा। जहां मैदानी इलाकों में दिनभर हल्की धूप खिली, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई।

मौसम के बदले मिजाज से सुबह और शाम ठंड भी लौट आई है। अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं।

वहीं, राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। मौसम विभाग ने इन पांच पर्वतीय जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

इन क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने के आसार है।

गुरुवार को एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेशभर में बौछार और झक्कड़ का दौर तेज हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखण्ड का पौधा लगाकर CM धामी ने दिया संदेश

CM ने वेरावल (सोमनाथ) के लिए विशेष रेल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीएम ने सिलक्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता की याद में प्रदेश में हर साल 28 नवंबर को ‘आपदा प्रबंधन दिवस’ मनाने की बड़ी घोषणा की।

Kanwar Yatra Guidelines : कांवड़ यात्रा 2026 के लिए सरकार ने बनाए सख्त नियम, त्रिशुल, भाला और जुगाड़ वाहन पर बैन

उत्तराखंड रोडवेज का बड़ा तोहफा: अब WhatsApp पर चुटकियों में बुक होगा बस टिकट, मेट्रो की तर्ज पर मिलेगी नई सुविधा

हरिद्वार में रूह कंपाने वाली घटना: पति से विवाद के बाद डेढ़ साल की मासूम को सीने से लगाकर गंगनहर में कूदी मां

Leave a Reply