*घर के सामने दोनों भाई कर रहे थे गाली गलौज वृद्ध दंपति ने जब किया विरोध दंपति को लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल*
#पुत्र ने दोनों सगे भाइयों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज कर, पुलिस ने वृद्ध दंपति का कराया चिकित्सीय परीक्षण#
सहसवान (बदायूं) थाना मुजरिया क्षेत्र के मेहदूंदा गुर्जर निवासी जोगेंद्र पुत्र भगवान दास ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके घर के दरवाजे के ठीक सामने भूरे उसका भाई शेर सिंह बेवजह गाली गलौज कर रहे थे उसके वृद्धि 60 वर्षीय पिता तेजपाल माता जगवती ने उपरोक्त लोगों से बेवजह गाली देने से रोका तो उपरोक्त लोगों ने वृद्ध दंपति को घर के बाहर सड़क पर डालकर लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया वृद्ध दंपत्ति के शोर मचाए जाने पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर हमलावर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।
पीड़ित दंपति के पुत्र जोगेंद्र के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 11 धारा 115/2, 351 / 2,352 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है!
