अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- पूर्व रंजिश के चलते दिन दोपहर घर में घुसकर पुत्रियों के साथ 20 दिन पूर्व की थी मारपीट, संभ्रांत लोगों ने करा दिया समझौता

On: November 23, 2025 11:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*पूर्व रंजिश के चलते दिन दोपहर घर में घुसकर पुत्रियों के साथ 20 दिन पूर्व की थी मारपीट, संभ्रांत लोगों ने करा दिया समझौता *

#आरोपियों ने पुनः घर में घुसकर पुत्रियों को मारपीट कर किया घायल, रिपोर्ट लिखने पर जान से मार देने की दी धमकी#

“पीड़ित पिता ने दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज, घायल बालिकाओं का कराया चिकित्सीय परीक्षण”

सहसवान (बदायूं) जनपद के थाना जरीफ नगर क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया की 31 अक्टूबर को ग्राम के ही रहमान पुत्र साजिद हसन ,तबरेज पुत्रगढ़ नासिर ने दोपहर 2:00 बजे के लगभग घर में घुसकर उसकी तीन पुत्री के साथ पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना के बाद ग्राम के संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कर दिया।

परंतु उपरोक्त आरोपियों ने पुनः 21 नवंबर को लाठी डंडे लेकर फिर घर में घुसकर उसकी तीनों पुत्री के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा धमकी दी कि अगर रिपोर्ट लिखने की कोशिश की तो जान से मार देंगे पीड़ित पिता ने बताया वह जब घर पहुंचा तो उसकी पुत्रियों ने रोते बिलखते हुए बताया कि उपरोक्त रहमान, हसन, तबरेज ने घर में घुसकर मारपीट की तथा धमकी दी है कि अगर रिपोर्ट दिखाई तो तीनों बहनों को जान से मार देंगे पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी तीनों पुत्रियां पूर्ण रूप से भयभीत हो गई है उन्हें अंदेशा है कि हमलावर उनकी जान ले लेंगे।

पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर घायल बालिकाओं को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देहगवा भेजा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!