अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi ने बुद्ध के पवित्र अवशेषों के प्रति भूटान के लोगों की श्रद्धा को सराहा

On: November 10, 2025 9:31 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नयी दिल्ली : PM Modi ने रविवार को भारत से भूटान लाये गये भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की वहां की जनता और सरकार की तरफ से श्रद्धापूर्ण और गर्मजोशी के साथ स्वागत के लिये आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि भगवान बुद्ध के ये अवशेष शांति, करुणा और सद्भाव के शक्तिशाली प्रतीक हैं जो दोनों देशों की आध्यात्मिक विरासत को जोड़ते हैं।

PM Modi

श्री मोदी ने कहा, “भारत से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के श्रद्धापूर्ण स्वागत के लिए भूटान के लोगों और नेतृत्व का हार्दिक आभार। ये अवशेष शांति, करुणा और सद्भाव के शाश्वत संदेश का प्रतीक हैं। भगवान बुद्ध की शिक्षाएं हमारे दोनों देशों की साझा आध्यात्मिक विरासत के बीच एक पवित्र कड़ी हैं।”

ज्ञात रहे कि प्रधानमंत्री मोदी 11 नवंबर से भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर जायेंगे, जहां 1,020 मेगावाट की पुनात्सांगछू-द्वितीय जलविद्युत परियोजना का वह नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ उद्घाटन करेंगे, जो भारत-भूटान ऊर्जा सहयोग में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

श्री मोदी भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक की 70वीं जयंती के समारोह में भी भाग लेंगे और द्विपक्षीय सहयोग के नए अवसरों पर विचार-विमर्श के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात करेंगे।

इसके अलावा, श्री मोदी वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव में भाग लेंगे और थिम्पू के ऐतिहासिक ताशिछोद्ज़ोंग मठ में पवित्र अवशेषों की पूजा-अर्चना करेंगे, जो दोनों पड़ोसियों के बीच गहरे सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को मजबूत करेगा।

विदेश मंत्रालय ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि यह यात्रा भारत-भूटान संबंधों को मज़बूत करने और क्षेत्रीय व वैश्विक चुनौतियों का मिलकर समाधान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह आगामी यात्रा न केवल साझा आध्यात्मिक विरासत के उत्सव का बल्कि भूटान के साथ रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने तथा क्षेत्र में शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!