Budaun News: थाना जरीफनगर क्षेत्र में दो स्थानों पर हुई मारपीट घटनाओं में तीन लोग घायल
आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
सहसवान। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम कांकसी में अमित पाल पुत्र ब्रह्म सिंह ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देखकर बताया कि वह खेत से काम करके वापस 7:00 बजे के लगभग लौट रहा था की इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर दंगल पुत्र रक्षपाल,जयपाल पुत्र शैतान सिंह ने मारपीट कर घायल कर दिया।
वहीं दूसरी ओर है ग्राम दानपुर सूरज सिंह पुत्र रामनिवास ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रास्ते में खड़ी बुग्गी को लेकर ग्राम के ही भूपेंद्र पुत्र मोहर सिंह,मोहर सिंह,भगवान सिंह,राम अवतार पुत्रगण उत्तम सिंह ने घर में घुसकर मुझे तथा मेरे भाई मोहकम के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया मेरे शोर मचाए जाने पर पहुंचे परिजनों ग्रामीणों को देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।पुलिस ने दोनों ही घटनाओं में आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

