कीव: रूस ने रात भर कीव पर हवाई हमला किया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और एक मेट्रो स्टेशन तथा 25 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। हमले में 3 लोग घायल भी हुए हैं।
मेडिकल सुविधा भी निशाने पर
कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने टेलीग्राम पर बताया कि एक मेडिकल सुविधा और अन्य इमारतें भी हमले की चपेट में आईं। बचाव दल मौके पर राहत कार्य में जुटा है।
अमेरिका-यूक्रेन समन्वय
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के अनुसार अमेरिका ने महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी साझा करना फिर से शुरू किया है। जेलेंस्की ने अमेरिका के शांति दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर से भी बातचीत की।
यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी: जुहू में हमला और Manipur Violence: 24 घंटे में 3 की मौत

