बरात में जातिसूचक गाने के विरोध में बवाल, पथराव में महिला घायल..
उघैती। उघैती थाना क्षेत्र के गांव सरैरा में शनिवार देर रात बरात चढ़ने के दौरान जातिसूचक गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। गाना बंद करने की बात कहने पर बरात में शामिल कुछ लोगों ने विरोध करने वालों पर हमला बोल दिया।इस दौरान बराती व लड़की पक्ष के युवकों व गांव के दूसरे पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

इसी बात पर बरातियों में शामिल कुछ लोग भड़क गए और विरोध कर रहे युवकों से मारपीट करने लगे। भीड़ से जान बचाने के लिए युवक पास में रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिजनेस कुमारी के घर में घुस गए।हमलावरों ने वहां भी पीछा कर घर में घुसकर तोड़फोड़ व पथराव शुरू कर दिया।बताया जाता है कि इस दौरान घर के दरवाजे, खिड़कियां और सामान टूट गए तथा परिवार की महिलाओं से भी अभद्रता की गई।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समें घायल भी हो गईं।पूरे घटनाक्रम से गांव में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।मामले के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद उघैती थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया।रविवार को इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से लोग पूरे दिन थाने पर जमा रहे। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज:-गांव सरैरा में हुई घटना के संबंध में दोनों पक्षों की तरफ से उघैती पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। – संजीव कुमार, सीओ बिल्सी
रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

