अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Pushkar Singh Dhami 30 अक्टूबर को जाएंगे बिहार, दो सभाओं को करेंगे संबोधित

On: October 29, 2025 8:23 AM
Follow Us:
CM Pushkar Singh Dhami
---Advertisement---

देहरादून। CM Pushkar Singh Dhami 30 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर जा रहे हैं। इस दिन वह मोतिहारी जिले के कल्याणपुर व हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री धामी का इस माह यह बिहार का दूसरा दौरा है।

CM Pushkar Singh Dhami से मिले विधायक विक्रम सिंह नेगी, आपदा के नियमों में संशोधन की मांग की

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नेतृत्व ने जिन प्रमुख नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है, उनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हैं। समान नागरिक संहिता लागू करने समेत कई ऐतिहासिक निर्णयों से देशभर में चर्चा में आए मुख्यमंत्री धामी अभी तक बिहार के गोरियाकोठी, वारसलीगंज, सिवान जैसे विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के लिए प्रचार कर चुके हैं।

CM Pushkar Singh Dhami अब 30 अक्टूबर को एक बार फिर बिहार के चुनावी दौरे पर जा रहे

मुख्यमंत्री अब 30 अक्टूबर को एक बार फिर बिहार के चुनावी दौरे पर जा रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के कार्यक्रम विभाग संयोजक सुशील चौधरी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी 30 अक्टूबर को सुबह सवा ग्यारह बजे पटना हवाई अड्डे से निजी विमान से कल्याणपुर जाएंगे और वहां महात्मा गांधी मिडिल स्कूल ग्राउंड जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अपराह्न में वह महावीर रामेश्वर इंटर कालेज, सोनवर्षा, हरसिद्धि में आयोजित जनसभा में भाग लेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!