अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

झंडी पूजन के साथ कल से शुरू होगा ‘मिनी कुंभ’ गंगा तट पर 15 दिन तक चलेगा ककोड़ा का मेला..

On: October 28, 2025 6:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

झंडी पूजन के साथ कल से शुरू होगा ‘मिनी कुंभ’ गंगा तट पर 15 दिन तक चलेगा ककोड़ा का मेला..

बदायूं।कादरचौक में गंगा किनारे लगने वाले प्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की औपचारिक शुरुआत 29 नवंबर बुधवार को झंडी पूजन के साथ हो जाएगी। झंडी ककोड़ा देवी मंदिर से रवाना होकर गंगा तट स्थित मेला स्थल पर विधि-विधान से स्थापित की जाएगी। इसी के साथ 15 दिन तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत हो जाएगी।देवी मंदिर परिसर में सोमवार को आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, एएमए दिनेश प्रताप सिंह, इंजीनियर पवन कुमार गोयल, जिला पंचायत अधिकारी, कर्मचारीगण और ठेकेदार शामिल रहेंगे। सभी देवी आशीर्वाद स्वरूप झंडी लेकर मेला स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।

मंदिर से झंडी लाने की परंपरा का रहस्य ककोड़ा देवी मंदिर के बाबा नन्हें दास ने बताया कि पहले मेला मंदिर के पास ही लगता था, लेकिन समय के साथ गंगा का प्रवाह पीछे हटने लगा। तब से देवी के स्वरूप के रूप में मंदिर की झंडी मेला स्थल पर स्थापित की जाती है, ताकि देवी की उपस्थिति गंगा किनारे बनी रहे।

मौसम ने बढ़ाई चिंता, बूंदाबांदी से फिसलन का खतरा:-सोमवार दोपहर तीन बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी शुरू होने से मेला अधिकारियों और ठेकेदारों की चिंता बढ़ गई। यदि तेज वर्षा होती है तो मेला स्थल पर फिसलन बढ़ सकती है, क्योंकि यह क्षेत्र पक्की चिकनी मिट्टी पर स्थित है।

मौत का कुंआ, टोरा-टोरा, ड्रैगन और सर्कस भी पहुंचेगा:-मेला स्थल पर मनोरंजन के तमाम साधन सजने लगे हैं। मौत का कुंआ, टोरा टोरा और ड्रैगन जैसे झूले लग चुके हैं, जबकि मंगलवार तक सर्कस भी पहुंच जाएगा।

भीड़ के दबाव से नेटवर्क रहेगा ठप:-हर साल की तरह इस बार भी मुख्य स्नान से एक दिन पहले और एक दिन बाद तक मोबाइल नेटवर्क ठप रहने की आशंका है। मेला क्षेत्र और आसपास के गांवों कादरगंज, तिलकनगला आदि में केवल कुछ ही टावरों का नेटवर्क मिलता है।

वॉकी-टॉकी से जुड़ेंगी पुलिस चौकियां :-मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए मेला कोतवाली में वायरलेस सेट स्थापित किया जाएगा। इससे अंदर और बाहर की सभी पुलिस चौकियां वॉकी-टॉकी सिस्टम से जुड़ी रहेंगी। सुरक्षा निर्देश इसी माध्यम से दिए जाएंगे।

शौचालय और पेयजल की व्यवस्था की गई :-मेला परिसर में स्वच्छता व्यवस्था के लिए शौचालयों और पेयजल नलों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।गंगा तट पर एक मोबाइल शौचालय भी पहुंच चुका है।

सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी:-मेला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से मेले की निगरानी होगी। पूरे मेला क्षेत्र को छह जोन व 11 सेक्टर में बांटा गया है। मेला 15 लाख वर्ग मीटर से अधिक दायरे में बसेगा। यहां पर 17 वॉच टॉवर बनाए गए है। एक कोतवाली के अलावा 14 पुलिस चौकियां बनी हैं। फायर स्टेशन व एक फायर चौकी भी बनी है। गंगा घाट व आस पास दस चेंजिंग रूम बने हैं।गंगा के किनारे घाटों के पास जल पुलिस भी तैनात रहेगी। मेले में गुंडा दमन दल, एंटी रोमियो स्क्वायड के साथ दो कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। सुरक्षा के लिए 20 इंस्पेक्टर, 153 सब इंस्पेक्टर, 487 सिपाही, 110 महिला सिपाही, दो कंपनी पीएसी, के साथ एक प्लाटून पीएसी और मांगी गई है।275 होमगार्ड भी तैनात रहेंगे। करीब एक हजार से अधिक पुलिस कर्मी मेले में तैनात रहेंगे।
एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पूरा मेला छह जोन व 11 सेक्टर में निर्धारित किया गया है। गंगा घाट पर जल पुलिस भी तैनात रहेगी। फायर स्टेशन भी बनाया गया है। एक हजार से अधिक पुलिस कर्मी मेले में सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएंगे। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी होगी।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply