अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

फोन पर मंगेतर से हुआ झगड़ा, युवती ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

On: October 13, 2025 7:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

फोन पर मंगेतर से हुआ झगड़ा, युवती ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

हजरतपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने आत्महत्या कर ली।परिजनों के मुताबिक युवती का फोन पर मंगेतर से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।उन्होंने लड़का पक्ष पर दहेज मांगने का भी आरोप लगाया।

बदायूं जिले में मंगेतर से फोन पर विवाद के बाद युवती ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।दिवाली के पांच दिन बाद उसकी गोद भराई की रस्म होनी थी।युवती हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव कुंडरा मझरा की रहने वाली थी।आरोप है कि लड़का पक्ष दहेज में बाइक, सोने की चेन और अंगूठी की मांग कर रहा था।हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव कुंडरा मझरा निवासी राजकुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नेहा (18 वर्ष) की शादी मूसाझाग थाना क्षेत्र के उतरना गांव के वेद प्रकाश से तय की थी।उन्होंने शादी में बाइक देने की बात कही थी। दिवाली के पांच दिन बाद गोद भराई की रस्म होनी थी।आरोप है कि लड़का पक्ष ने दहेज में अपाचे बाइक, सोने की चेन और अंगूठी की मांग रख दी।इस पर राजकुमार और उनके भाई शेरपाल सिंह ने सहमति दे दी थी।फोन पर मंगेतर से हुआ था झगड़ा:-शादी तय होने के बाद नेहा और वेद प्रकाश के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। रविवार को दोनों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद नेहा ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां ने बेटी को फंदे से लटका देखा तो चीख पड़ी।मृतका के चाचा शेरपाल ने बताया कि शादी में बाइक देने की बात तय हुई थी। लड़का अपाचे बाइक, सोने की चेन और अंगूठी की मांग कर रहा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।नेहा अपने दो भाइयों में सबसे बड़ी थी।

हैंगिंग से युवती की मौत की पुष्टि:-सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि युवती की मौत फंदे पर लटकने से हुई है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।पुलिस को तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा, कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक हैं

Amroha News-अमरोहा में शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, गौ हत्यारों का साथ देने वाले भी पापी, जानें विस्तार से

 भड़काऊ वीडियो पोस्ट शेयर करने के विरुद्ध नाजिया इलाही के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की  

Amroha News : वृद्ध का शव गंगा किनारे मिलने के बाद परिवार में मचा कोहराम

Moradabad News : फायर NOC न मिलने पर चाणक्य कोचिंग अकैडमी सील

कचहरी बनी जंग का मैदान: कलक्ट्रेट में वकीलों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक का सिर फटा

Leave a Reply