एक लाख की टप्पेबाजी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस की गोली से तीनों घायल
मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही को भी लगी गोली
बदायूं|अलापुर के नखासा बाजार से भैंस बेचकर लौट रहे किसान से एक लाख रुपये की टप्पेबाजी के मामले में उसावां और हजरतपुर पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मुठभेड़ में तीनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी,जबकि एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है।पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के ग्राम वाराकलां निवासी बहोरन सिंह यादव पुत्र रामवीर सिंह ने 18 जुलाई 2026 को अलापुर के नखासा बाजार में अपनी भैंस एक लाख रुपये में बेची थी।भैंस बिक्री से मिले रुपये उन्होंने कुर्ते की जेब में रख लिए और टेम्पो से अपने गांव लौट रहे थे।अलापुर से टेम्पो द्वारा म्याऊं पहुंचने के बाद वह दूसरे टेम्पो में बैठ गए।

इस दौरान एक कांस्टेबल राजू भी घायल हुआ। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी सर्वजीत, गौरव सहित एक अन्य बदमाश फर्रुखाबाद जनपद के निवासी हैं।तीनों घायल आरोपियों और घायल कांस्टेबल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर टप्पेबाजी की घटना में उनकी भूमिका और लूट की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

