समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
अमरोहा (हसनपुर) जनपद के हसनपुर नगर स्थित मोहल्ला कोट काला शहीद में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां रियाजुद्दीन पुत्र अलाउद्दीन के मकान पर एक अत्यंत जर्जर लोहे का विद्युत पोल अचानक टूटकर गिर गया। इससे मकान की दीवार और मुख्य दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया।
पोल गिरने से रियाजुद्दीन को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि पोल गिरते समय उसके नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद सड़क पर पोल गिरने से मोहल्ले का आवागमन भी बाधित हो गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी हुई।
घटना की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी गई। हादसे के कारण मोहल्ले की बिजली आपूर्ति कई घंटों तक ठप रही। नगर विद्युत एसडीओ मिथलेश यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर भेज दी गई है। क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर नया पोल लगाने का काम जारी है,

