जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ थाना मुजरिया समाधान दिवस
समाधान दिवस में प्राप्त 6 शिकायतों में दो शिकायतों का मौके पर ही हुआ निस्तारण
बदायूँ।जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को थाना मुजरिया में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनका गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि भूमि व राजस्व विवाद के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौंके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कराए तथा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है।उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह आईएएस सांंई आश्रित शाखमूरी सहित राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

