अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शराब के नशे में हाईवे किनारे लेटा था युवक, कार से कुचलकर मौत, पुलिस ने चालक को पकड़ा

On: October 6, 2025 7:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शराब के नशे में हाईवे किनारे लेटा था युवक, कार से कुचलकर मौत, पुलिस ने चालक को पकड़ा

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद मुरादाबाद हाईवे पर रविवार की रात दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय सोनू यादव की मौत हो गई। नखसा बाजार के पास सड़क किनारे पड़े सोनू को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए कार चालक को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक अलापुर के वार्ड नंबर 6 निवासी सोनू यादव (32) पुत्र कशीराम नशे की हालत में हाईवे पर नखसा बाजार के पास सड़क किनारे पड़ा था। इस बीच दिल्ली से सवारी लेकर आ रही एक कार ने उसे रौंद दिया। सूचना पर पुलिसकर्मी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। कार का पीछा कर चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सरताज पुत्र जमील निवासी बढ़ाऊ थाना मिर्जापुर, जिला शाहजहांपुर बताया है।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सोनू शराब पीने का आदी था। इसी कारण उसकी पत्नी पुष्पा करीब दो वर्ष पूर्व दो बच्चों को लेकर अपने मायके बिहार चली गई थी।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।वहीं कार चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा, कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक हैं

Amroha News-अमरोहा में शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, गौ हत्यारों का साथ देने वाले भी पापी, जानें विस्तार से

 भड़काऊ वीडियो पोस्ट शेयर करने के विरुद्ध नाजिया इलाही के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की  

Amroha News : वृद्ध का शव गंगा किनारे मिलने के बाद परिवार में मचा कोहराम

Moradabad News : फायर NOC न मिलने पर चाणक्य कोचिंग अकैडमी सील

कचहरी बनी जंग का मैदान: कलक्ट्रेट में वकीलों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक का सिर फटा

Leave a Reply