समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
हसनपुर:- नगर के मुस्लिम समाज के संभ्रांत नागरिकों तथा बुद्धिजीवियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नाजिया इलाही नामक महिला द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद स.अ.व. तथा उनकी पत्नी हज़रत आयशा रजि़ अल्लाहू अनहू के विरुद्ध आपत्तिजनक, अपमान जनक एवं भड़काऊ वीडियो पोस्ट शेयर करने के विरुद्ध भारत की राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन हसनपुर के उप जिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय को सोंपा । राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में नाजिया इलाही के कथित वीडियो से समस्त मुस्लिम समाज सहित देश की शांति प्रिय जनता की भावनाएं आहत होने तथा समाज में कटुता, वैमनस्य व सांप्रदायिकता उत्पन्न कर शांति भंग करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में नाजिया इलाही के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई है । इस अवसर पर मुजाहिद चौधरी ने कहा कि भारत देश विभिन्न धर्मो संप्रदायों जातियां वर्गों और आस्थाओं का देश है ।
जहां सभी धर्मों की आस्था, महापुरुषों, देवी, देवताओं और पीर पैगंबरों का पूरा सम्मान किया जाता है । नाजिया इलाही द्वारा स्वयं को मशहूर करने का यह घिनौना प्रयास है । स्वयं महिला होकर महिलाओं पर टिप्पणी करना औचित्यहीन एवं अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि रसूल अल्लाह और आले नबी का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाज सेवी मुजाहिद चौधरी, आफताब आलम, निजाम नश्तर, मोहम्मद बिलाल, अब्दुल करीम मोहम्मद अफजल नसीम अहमद मोहम्मद सरफराज आदि दर्जनों सम्भ्रांत नागरिक मौजूद रहे ।

