अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News : वृद्ध का शव गंगा किनारे मिलने के बाद परिवार में मचा कोहराम

On: June 24, 2026 9:48 AM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मनापुर निवासी 75 वर्षीय वृद्ध देवी शरण का शव मंगलवार को गंगा किनारे बरामद होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह बीते पांच दिनों से लापता थे।

जानकारी के अनुसार, देवी शरण (पुत्र धन सिंह) 18 जून को अपने घर से अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस भी लगातार विभिन्न स्थानों पर उनकी तलाश कर रही थी।

मंगलवार को पूठ गंगा धाम के पास गंगा किनारे वृद्ध के कपड़े और चप्पल बरामद हुए, जिनसे परिजनों ने उनकी पहचान की। इसके बाद पुलिस ने गंगा नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर गंगा किनारे से उनका शव बरामद कर लिया गया।बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और अविवाहित थे।कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुईं चर्चा

रामगंगा नदी में नहाने गए 2 किशोर डूबे; ऑटो चालक के बड़े बेटे की मौत, दूसरे की तलाश में जुटे गोताखोर

बदायूं में चोरी के मुकदमे में जेवर और नगदी का पूरा विवरण दर्ज न करने की शिकायत

Kanwar Yatra 2026: शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए बिजली विभाग अलर्ट! ब्रजघाट से धनौरा तक हाईवे के खंभे किए जा रहे ‘करंट प्रूफ’

Moradabad News-मुरादाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: रितिक मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा; पिता से मारपीट का बदला लेने के लिए दोस्तों ने ही रेता था गला

अमरोहा में गरजे किसान: एक्सप्रेसवे के मुआवजे और MDA के नए नियमों पर आर-पार के मूड में भाकियू (टिकैत), दी बड़ी चेतावनी

Leave a Reply