अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बाप रे बाप :भाई बहन को हुआ प्यार, घर छोड़कर हुए फरार, मिली तालिबानी सजा

On: June 24, 2026 11:20 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार: समस्तीपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। रिश्तों की मर्यादा, सामाजिक परंपराएं और पंचायत का फैसला, इन सबके बीच पूसा थाना क्षेत्र का एक मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। आपस में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे एक किशोर और किशोरी ने प्रेम संबंध के बाद कथित रूप से शादी कर ली। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई और दोनों को कथित तौर पर अमानवीय सजा दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों का सिर मुंडवाया गया, कालिख और चूना लगाया गया तथा बुरी तरह से मारपीट कर गांव से निकाल दिया गया।

भाई बहन को हुआ प्यार, घर छोड़कर हुए फरार

घटना बिहार के समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र की है। एक ही परिवार से जुड़े चचेरे भाई, बहन के बीच प्रेम संबंध हो गया। दोनों बचपन से एक साथ रहते थे और समय के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ती चली गईं। किशोरावस्था में प्यार परवान चढ़ा, लेकिन घर में इसकी भनक किसी को नहीं लगी। करीब आठ महीने पहले दोनों घर छोड़कर चले गए थे और कथित तौर पर शादी कर ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों को वापस घर बुलाया।

घर लौटने पर दी गई तालिबानी सजा
गांव लौटने के बाद परिवार और ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों से अलग-अलग उनकी इच्छा पूछी गई। लेकिन दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने और पूरा जीवन साथ बिताने की बात दोहराई। यहीं से विवाद बढ़ गया। पंचायत के बाद दोनों की खूब पिटाई की गई, दोनों का सिर मुंडवाया गया और सिर पर कालिख तथा चूना लगाया गया। इतना ही नहीं, कथित तौर पर दोनों को गांव छोड़ने का फरमान भी सुना दिया गया।

लड़की ने बताया कि मुझसे पूछा गया कि मैं माता-पिता के साथ रहूंगी या उस लड़के के साथ। मैंने लड़के के साथ रहने की बात कही। इसके बाद हम दोनों की पिटाई की गई, बाल काट दिए गए और गांव से बाहर निकाल दिया गया। घायल अवस्था में दोनों इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचे। वहां भी लोगों की भीड़ जुटने लगी, दोनों वहां से भी चले गए। जानकारी के मुताबिक दोनों की उम्र करीब 16 से 17 वर्ष के बीच है।

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
पूसा थाना अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम गांव पहुंची थी। लेकिन वहां किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने सदर अस्पताल में भी दोनों की तलाश शुरू की पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ितों का बयान मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply