अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं से त्योहारी सीजन में बढ़ेंगे रोडवेज बसों के फेरे, यात्रियों को मिलेगी सुविधा..

On: October 6, 2025 7:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं से त्योहारी सीजन में बढ़ेंगे रोडवेज बसों के फेरे, यात्रियों को मिलेगी सुविधा..

बदायूं में दीपावली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर साल की तरह इस बार भी त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रोडवेज की बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ताकि किसी यात्री को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो सके। इसके साथ ही स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।कि जरूरत पड़ने पर इस दौरान चालक और परिचालकों को अवकाश नहीं दिया जाएगा। सभी को लगातार ड्यूटी पर रहना होगा ताकि परिवहन व्यवस्था निर्बाध रूप से चलती रहे।

दीपावली और छठ पर्व के दौरान जिले से दिल्ली, लखनऊ, बरेली, आगरा, कासगंज, नोयडा,गाजियाबाद, मुरादाबाद,कानपुर की ओर जाने वाले मार्गों पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो जाती है।इसे ध्यान में रखते हुए बदायूं डिपो से अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनाई गई है।त्योहारों के दौरान न केवल नियमित बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, बल्कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त अस्थाई सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।

अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाएगी:-परिवहन निगम ने इसके लिए सभी कर्मचारियों निर्देशित किया है कि वे रूटों पर बसों की संख्या, समय सारणी और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करें। त्योहारों के समय अधिकतर यात्रियों का रुख गांवों की ओर होता है, जिससे प्रमुख मार्गों पर भीड़ बढ़ना तय है। इस स्थिति से निपटने के लिए टिकट काउंटरों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी।
बसों की तकनीकी जांच और मेंटेनेंस कार्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।ताकि कोई भी वाहन बीच रास्ते में खराब न हो। वहीं, चालकों को गति सीमा और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस अड्डों पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की सुविधाओं को भी बेहतर किया जा रहा है।साथ ही,महिला यात्रियों के लिए हेल्प डेस्क और शिकायत निवारण केंद्र भी सक्रिय रहेंगे।

एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि त्योहारों पर सभी यात्रियों को समय पर और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके इसके प्रयास चल रहा है। जरूरत के हिसाब से विभिन्न मार्गो पर अतिरिक्त बसें चलेंगी व बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा, कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक हैं

Amroha News-अमरोहा में शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, गौ हत्यारों का साथ देने वाले भी पापी, जानें विस्तार से

 भड़काऊ वीडियो पोस्ट शेयर करने के विरुद्ध नाजिया इलाही के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की  

Amroha News : वृद्ध का शव गंगा किनारे मिलने के बाद परिवार में मचा कोहराम

Moradabad News : फायर NOC न मिलने पर चाणक्य कोचिंग अकैडमी सील

कचहरी बनी जंग का मैदान: कलक्ट्रेट में वकीलों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक का सिर फटा

Leave a Reply