*वार्ड सभासद को वार्ड में सफाई व्यवस्था का जायजा लेना पड़ा भारी*
#रंजिश के चलते वार्ड के ही कई लोगों ने मारपीट कर किया घायल#
“पीड़ित सभासद ने मामले की कराई वार्ड के ही चार लोगों केविरुद्ध रिपोर्ट दर्ज”
बदायूं जनपद के थाना अलापुर कस्बा के वार्ड नंबर 15 के सभासद मोहम्मद फरीद पुत्र गयासुद्दीन ने थाना अलापुर पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 30 अगस्त को वार्ड की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कई लोगों के साथ वार्ड में सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहा था इसी बीच पुरानी रंजिश के चलते बाढ़ के ही जुबेर, नवेद पुत्रगण नफीस फराज पुत्र निराले वासिफ लाला पुत्र बाली उद्दीन ने एक राय होकर मारपीट गाली गलौज प्रारंभ कर दी जिसका उसने विरोध किया तो परिवार के ही पहुंची कई महिलाओं के साथ उपरोक्त लोगों ने अभद्र व्यवहार किया और मारपीट कर घायल कर दिया पीड़ित सभासद मोहम्मद फरीद के प्रार्थना पत्र पर थाना अलापुर पुलिस ने अपराध संख्या धारा 115/2, 351/2,352,74 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलापुर भेजा है !

