#विद्युत उपखंड कार्यालय सहसवान पर शनिवार को शिकायतों के निस्तारण के लिए लगेगा एक दिवसीय कैंप #
*त्रुटि पूर्ण विद्युत बिल व मीटर से संबंधित शिकायतों को दी जाएगी प्राथमिकता*
सहसवान (बदायूं) 30 अगस्त दिन शनिवार को विद्युत उप खंड कार्यालय पर उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभाग से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाएगा l
उपखंड अधिकारी अधिशासी अभियंता विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया उपभोक्ताओं के बिल में खराबी है या अधिक बिल आ रहा है ऐसे उपभोक्ता 30 अगस्त दिन शनिवार को विद्युत उपखंड कार्यालय पर समस्याओं के निस्तारण के लिए आयोजित एकदिवसीय कैंप में पहुंच कर अपना बिल सही करालें और जिन उपभोक्ताओं के मीटर में खराबी है वह भी अपनी शिकायत देकर अपने मीटर सही सही करा सकते हैं l
विपिन गुप्ता ने बताया यह कैंप शनिवार को प्रात 10:00 बजे शाम 5:00 तक लगाया जायेगा l
