अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उत्तराखंड शिक्षा और स्वास्थ्य में बना रहा नए कीर्तिमान: Minister Dhan Singh Rawat

On: August 28, 2025 7:13 PM
Follow Us:
Minister Dhan Singh Rawat
---Advertisement---

देहरादून । उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने पर्यटन ही नहीं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार किए हैं। गुरुवार को उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य Minister Dhan Singh Rawat ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनने की दिशा में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Chief Minister Dhami ने ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए

Minister Dhan Singh Rawat ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मेरे राज्य में लगभग 37 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं और हमारे पास 22,000 स्कूल हैं। वर्तमान में हमारे राज्य में 37 विश्वविद्यालय हैं और इस साल यह संख्या 40 तक पहुंच जाएगी।”

उन्होंने कहा कि अब विदेशी छात्र भी उत्तराखंड की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जो राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार का प्रमाण है। मंत्री धन सिंह रावत ने कहा, “मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमारे राज्य का सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) भारत में तमिलनाडु के बाद दूसरे स्थान पर है और अगले साल तक हमारा लक्ष्य तमिलनाडु को भी पीछे छोड़ना है।”

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा सुधार के लिए तीन प्रमुख क्षेत्रों को चिन्हित किया है। इसके तहत राज्य के विश्वविद्यालयों को वैश्विक रैंकिंग में लाना, नई शिक्षा नीति के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करना और कक्षा 9वीं से व्यावसायिक शिक्षा की शुरुआत की जाएगी, ताकि छात्र शिक्षा के साथ रोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सकें।

Minister Dhan Singh Rawat ने बताया कि इस साल 700 स्कूलों में व्यावसायिक कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। साथ ही, 1200 इंटर कॉलेजों में स्मार्ट क्लास और हर स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य किया जा रहा है।

स्वास्थ्य क्षेत्र की बात करते हुए Minister Dhan Singh Rawat ने कहा कि इस क्षेत्र में भी क्रांति लाने का काम किया जा रहा

राज्य में एक व्यापक स्वास्थ्य सेवा अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत 225 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। सभाओं में भी स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे और हर गांव में डॉक्टर स्वयं जाकर निशुल्क जांच करके दवा देंगे। उन्होंने बताया कि करीब 4 लाख युवाओं का हेल्थ वॉलंटियर रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply