#नगर एवं देहात क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बड़े हर्ष उल्लास उमंग के साथ मनाया #
“पर्व पर मंदिरों को एवं निजी स्थान को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाकर देर रात पूजा अर्चना की गई*
“मंदिरों में राधा कृष्ण के आकर्षक नृत्य एवं उनके मूल रूप की झांकियां का हुआ प्रदर्शन”


सहसवान( बदायूं) नगर सहसवान एवं देहात क्षेत्र में भगवान श्री कृष्णा का जन्माष्टमी पर बड़े ही हर्ष उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया इस पर्व पर मंदिरों को तथा घरों को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा शाम ढलते ही भजन कीर्तन नृत्य का आयोजन प्रारंभ हो गया जिसे देखने के लिए मंदिरों में मध्य रात्रि तक भारी भीड़ भक्त जनों की जमा रही, भगवान श्री कृष्ण के जन्म के उपरांत मंदिरों एवं घरों में घंटे घड़ियाल संख्य ध्वनि विस्तारक यंत्र के अलावा भजन कीर्तन एवं प्रवचन ऑन का दौर चलता रहा तत्पश्चात आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया इस मौके पर मासूम बच्चों ने राधा कृष्ण के रूप में प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया तो कई स्थानों पर गुलाल एवं रंग के साथ भी भगवान श्री कृष्ण का जन्म महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया तथा एक दूसरे पर गुलाल एवं रंग लगाकर हम सब बोलेंगे हैप्पी बर्थडे कहते हुए डीजे की धुन पर लोग जम कर नाचे!
नगर के मोहल्ला शहबाजपुर मोहल्ला बजरिया मोहल्ला सैफुल्लागंज मोहल्ला जहांगीराबाद मोहल्ला अकबराबाद मोहल्ला नयागंज मोहल्ला मोहद्दीनपुर के अलावा थाना कोतवाली सहसवान के मंदिर को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा इस दौरान भजन कीर्तन एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र डीजे पर लोग जमकर नाचते गाते हुए मध्य रात्रि 12:00 बजे के लगभग भगवान श्री कृष्ण के जन्म के उपरांत एक दूसरे को बर्थडे की हैप्पी विश करते हुए बधाई दी l देहात क्षेत्र में भी मंदिरों को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा मध्य रात्रि भगवान श्री कृष्ण के जन्म के उपरांत पूजा अर्चना आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गयाl

