अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-परिजनों ने कहा हमारा बेटा पशु डॉक्टर, चार पहिया वाहन चाहिए,  यह कहते हुए ससुराल वालों ने दूध मुही बच्ची के साथ मारपीट कर घर से विवाहिता को निकाला, पीड़िता ने पति सहित सात लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज, 

On: July 30, 2025 8:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

परिजनों ने कहा हमारा बेटा पशु डॉक्टर, चार पहिया वाहन चाहिए,

यह कहते हुए ससुराल वालों ने दूध मुही बच्ची के साथ मारपीट कर घर से विवाहिता को निकाला,

पीड़िता ने पति सहित सात लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के ग्राम सिरतौल निवासी मधुबाला पत्नी असूं ने थाना सहसवान कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जाटव नगला निवासी अंशु पुत्र रामदास के साथ 21 मई वर्ष 2024 को धार्मिक रीति रिवाज से हुई थी शादी में उसके पिता हैसियत से ज्यादा 10 लाख रुपए खर्च किए थे तथा ससुराल वालों को सभी घरेलू सामान शादी के दौरान दिए थे परंतु कुछ दिनों के उपरांत उसका पति अंशु ससुर रामदास, सास रेखा, देवर विकास, सुभाष,ननद दिव्यांशी प्रवेश, उससे अक्सर ताना देते हैं कि तेरा पति पशुओं का डॉक्टर है तेरे पिता ने हमें कुछ भी नहीं दिया बेटा डॉक्टर होने के कारण उसे चार पहिया वाहन की आवश्यकता है मैंने इनकार कर दिया ससुराल वालों को बताया मेरे माता-पिता की हालत ज्यादा सही नहीं है परिवार में कई बहन भाई शादी के लिए हैं वह चार पहिया वाहन नहीं दे सकते कितना सुनते ही उपरोक्त लोग उसका उत्पीड़न गली- गलौज मारपीट करने लगे तथा कहने लगे कि अगर तू अपने घर से चार पहिया वाहन नहीं ला सकती तो तू इस घर में नहीं रहेगी उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की तथा उसे धमकी दी कि जब तक तू चार पहिया वाहन लेकर नहीं आती तब तक इस घर में नहीं रहेगी उपरोक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट गाली गलौज तथा जान से मार देने की धमकी देकर उसकी चार माह की दूध मुही बच्ची के साथ धक्के देकर घर से बाहर कर दिया।

पीड़ित मधुबाला ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया तो पुलिस ने अपराध संख्या 328 धारा 85 115/2, 351/3 तथा दहेज प्रतिषेध की धारा 3/4 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है प्रभारी निरीक्षक ने मामले की जांच उप निरीक्षक यशपाल सिंह को सौंपी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदायूं: 48 घंटे में बदायूं पुलिस की बड़ी सफलता लगी हाथ #शादी समारोह से अपहृत मासूम सकुशल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

सहसवान: अल फरीद मेडिकल सेंटर पर विशाल फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप लगा 1700 लोगों ने कराया पंजीकरण 430 लोगों की जांच की गई

सहसवान: पिता ही निकला पुत्र का कातिल, जुए शराब की लत ने पिता को बनाया कातिल*

सहसवान: घर आया पड़ोसी का रिश्तेदार नाबालिक को लेकर हुआ फरार

सहसवान: मिजाज दो युवक मध्य रात्रि घर में घुसे युवती को अकेला पाकर करने लगे छेड़छाड़ #युवती ने मचा दिया शोर, चोर सर पर पैर रखकर मोबाइल छोड़कर भागे#

सहसवान : शराब के पैसे ना देने पर घर में घुसकर परिजनों के साथ की मारपीट परिजन गंभीर रूप से घायल #दो सगे भाइयों पिता सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज#

Leave a Reply