विद्युत उपकरण की दुकान से लाखों रुपए का सामान ले लिया उधार,
पैसे मांगे जाने पर बकायदार करता है गाली गलौज मारपीट तथा जान से मार देने की देता है धमकी,
पीड़ित व्यापारी के पिता ने आरोपी पिता पुत्र के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं: बदायूं जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी मुकेश जोहरी पुत्र ओमप्रकाश जौहरी निवासी मिशन स्कूल के सामने आवास विकास कॉलोनी ने थाना सिविल लाइंस पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पुत्र आशुतोष जौहरी की इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है जहां से वीरेश कुमार सक्सेना पुत्र राजाराम सक्सेना उसके पुत्र अमन सक्सैना लकी उर्फ प्रियांश सक्सेना पुत्रगण वीरेश कुमार निवासी न्यू आदर्श नगर कॉलोनी बिजली के उपकरण उधार ले जाते थे कभी-कभी पैसे भी दे जाते थे उपरोक्त तीनों लोगों पर दुकान का लगभग 5 लाख 5000 रुपए बाकी रह गया जब उपरोक्त लोगों से पैसा मांगा तो उपरोक्त ने गाली गलौज मारपीट की तथा जान से मार देने की धमकी दी!
पत्र में बताया कि उपरोक्त लोगों द्वारा दी गई धमकी के कारण पूरा परिवार दहशत में आ गया है।
पीड़ित व्यापारी के पिता ने उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 338 धारा 318, 316/2 351/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है!

