तांत्रिक विद्या तथा झाड़फूंक करने वाला युवक मानसिक बिच्छप्त युवती को लेकर हुआ फरार,
युवती की माता ने तांत्रिक आरोपी के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
कुछ दिन पूर्व भी युवती को भगा कर ले गया था, दबाव पड़ने पर तीन दिन बाद युवती को किया वापस,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान (बदायूं) नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित महिला ने थाना कोतवाली सहसवान पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की उसकी पुत्री मानसिक विक्षिप्त है उसका उपचार मोहल्ले का ही एक विनीत पुत्र नरेश चंद्र नाम का युवक तांत्रिक विद्या तथा झाड़ फूंक के सहारे कर रहा था वैसे उसका उपचार बरेली के भी एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था बीती रात उसकी पुत्री जो लगभग 2:00 बजे के समय घर से बाहर शौच के लिए कह कर गई थी जो देर रात तक वापस नहीं आई तो उसकी तलाश किया गया पता चला की मोहल्ले का ही विनीत पुत्र नरेशचंद उसके घर आता जाता था उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया।
पीड़ित माता ने बताया कि वह कुछ दिन पूर्व भी उसकी पुत्री को एक कार्यक्रम से बहला फुसलाकर ले गया था परंतु सामाजिक दबाव के चलते उसने उसे तीन दिन बाद वापस कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि उसकी पुत्री को तांत्रिक के सहारे इलाज कर रहा विनीत पुत्र नरेश चंद्र उसे फिर भगा कर ले गया। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि उपरोक्त विनीत उसकी मानसिक विक्षिप्त पुत्री के साथ कोई भी बड़ा हादसा कर सकता है।
पीड़ित माता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस में आरोपी विनीत के विरुद्ध अपराध संख्या 326 धारा 87 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

