अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-शिवतेरस पर्व पर सिद्व बाबा शिवालय पर उमड़ी भक्तों की भीड़  कछला,हरिद्वार से जल लेकर रुद्राभिषेक करने पहुंचे कांवड़िए

On: July 23, 2025 8:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शिवतेरस पर्व पर सिद्व बाबा शिवालय पर उमड़ी भक्तों की भीड़

कछला,हरिद्वार से जल लेकर रुद्राभिषेक करने पहुंचे कांवड़िए

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं:जनपद के उघैती क्षेत्र में सिद्व बाबा धाम शरह बरौलिया में सावन माह की शिवतेरस पर्व पर बुधवार को शिवमंदिर पर भक्तों की भीड़ देर शम तक उमडती रही।भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शरह बरौलिया शिव मंदिर पर भारी भीड़ देखने को मिली। हरिद्वार कछला से जल लेकर कांवड़िए शिवजी को अर्पित करने पहुंचे।

इनमें डाक कावड़ वाले भक्तों की संख्या अधिक थी।, डाक कावड़िए सुबह से ही शिवमंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर जल चढ़ाते पूजा अर्चना करते देखे गए।

आज शिवतेरस के पर्व पर मंदिर को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था।.मंदिर पर आज पूरे दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। ताकि भक्तों को कोई परेशानी न हो। हरिद्वार कछला से गंगाजल लेकर पहुंच रहे कांवड़ियों के लिए एक अलग से रास्ता बनाया गया था।

शिवमंदिर पहुंची एक शिव भक्त ने कहा कि “आज शिवरात्रि का महा त्यौहार है. भगवान भोलेनाथ सबकी इच्छा पूरी करें. सारे भक्त जन बड़ी श्रद्धा से आए हैं. एक लोटा जल चढ़ाने से भगवान सबकी मनोकामना पूर्ण कर देते हैं।

इस मौके पर सिद्व बाबा मंदिर के महंत बाबा सोहनदास, सर्वेश फौजी,अंकित कश्यप,विवेक काकुष्ठ,नेत्रपाल कटिया,रविन्द्र कटिया,श्रीपाल सिंह,श्री कृष्ण फूल माली,संजीव पाठक,आदि ने क़ाबड़ियों व शिवभक्तों की सेवा करते देखे गए।

बॉक्स…

मुस्लिम युवक शकील ने भी चढ़ाई क़ाबड़,

हिंदू मुस्लिम एकता के सौहार्द की मिसाल पेश की,

 

___शरह बरौलिया निवासी मुस्लिम युवक शकील ने भी क़ाबड़ चढ़ाकर हिन्दू मुस्लिम एकता और सौहार्द की मिसाल पैदा की।शकील अहमद शिवमंदिर पर रोजाना सेवा करते है व आये दिन मंदिर पर होने वाले भंडारों के लिए लकडी का कार्य प्रबंध करते है। शकील अहमद ने बताया की भगवान शिव को जो भी कावड़ चडाता है भगवान शिव उसकी मुराद पूरी करते है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!