आज Maharashtra विधानसभा परिसर में अखाड़े जैसा दृश्य देखने को मिला. यहां विधायकों के बीच जमकर मारपीट हुई. वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि भाजपा और शरद पवार की पार्टी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार) के विधायकों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसमें लात-घूंसे चले. भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर और राकांपा (शरद पवार गुट) विधायक जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई.
भाषा विवाद के बीच Maharashtra में उठा एक और सियासी तूफान, विशेष सार्वजनिक सुरक्षा विधेयक पर छिड़ी रार
दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे, जो अब हिंसक रूप ले लिया. हाल ही में गेट के पास दोनों नेता एक-दूसरे को गालियां देते देखे गए थे, जिससे राजनीतिक तनाव बढ़ गया है.
यह घटना आव्हाड द्वारा की गई एक भड़काऊ टिप्पणी के बाद हुई, जिसमें उन्होंने विधानसभा परिसर में रेड कार्पेट पर चलते हुए एक महिला के ‘मंगलसूत्र’ को लेकर टिप्पणी की थी. इस टिप्पणी को व्यापक रूप से पडलकर पर तंज के रूप में देखा गया था, हालांकि आव्हाड ने किसी का नाम नहीं लिया था.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विधान भवन में इस तरह मारपीट करना गलत है. मारपीट करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
Maharashtra विधान भवन में इस तरह मारपीट करना गलत है. मारपीट करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए
बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर के साथ विधानसभा की लॉबी में धक्का-मुक्की की गई, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए. ऐसी मांग संजय उपाध्याय ने विधानसभा में की. इस पर अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने आश्वासन दिया कि जांच तुरंत की जाएगी.

