अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- आक्रोशित रोजगार सेवको की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर वि,खंड, कार्यालय पर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी ,

On: July 10, 2025 12:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

आक्रोशित रोजगार सेवको की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर वि,खंड, कार्यालय पर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी ,

रोजगार सेवको ने विकासखंड परिसर में दिया धरना, जमकर की नारे बाजी, खंड विकास अधिकारी को बताया तानाशाह,

मांगे पूर्ण न होने पर बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन कर्मिकअनशन प्रारंभ करने की घोषणा,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) उत्तर प्रदेश रोजगार वेलफेयर एसोसिएशन संघ शाखा सहसवान ब्लॉक सहसवान कर्मचारियों द्वारा तीन सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही अनिश्चितकालीन काम रोंको हड़ताल विकासखंड कार्यालय कार्यालय के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्थल पर जारी रही, आक्रोशित कर्मचारियों ने तीन दिन से रोजगार सेवक कर्मचारियों की चल रही अनिश्चितकालीन काम रोको होने के बावजूद विकासखंड कार्यालय की किसी भी अधिकारी ने कोई तवज्जो नहीं दी नहीं किसी भी अधिकारी धरना स्थल पर आकर रोजगार सेवक कर्मचारियों की पीड़ा को जाना जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है उन्होंने एक सुर में कहा कि अगर अधिकारियों द्वारा रोजगार सेवक संघ शाखा द्वारा कर्मचारियों की तीन सूत्रीय मांगों को पूर्ण कराए जाने के लिए दिए गए ज्ञापन पर बुधवार तक मांगे पूर्ण नहीं हुई तो संघ शाखा सहसवान के समस्तकर्मचारी क्रमिक अनशन करने के लिए बृहस्पतिवार से बाध्य होंगे इसकी जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी की होगी।

धरना स्थल पर हंगामा कर रहे कर्मचारियों ने कहा की खंड विकास अधिकारी एवं एपीओ अधिकारी की तानाशाही रोजगार सेवा कर्मचारी अब बर्दाश्त नहीं करेगा उनकी जायज मांगों की लड़ाई आर पार की लड़ाई है हक की लड़ाई है 25 माह से अल्प मानदेय ना मिलने के कारण क्या कर्मचारी का परिवार अपनी आजीविका के साधन कैसे जुटा रहा होगा यह वही जान सकता है ।

बैठक में रोजगार सेवक अनुराधा शर्मा ने कहा कि अब कर्मचारी अपना उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे इसके लिए शाखा कर्मचारियों को कोई भी आंदोलन करना पड़े वह पीछे नहीं हटेगे। उन्होंने कर्मचारियों में आंदोलन को ओर तेज करने के लिए उनमें नारों के माध्यम हुकार भरी तथा कहा कि यह आंदोलन नहीं हिटलर शाही को समाप्त करने के लिए एक दृढ़ संकल्प है जिसे प्रत्येक कर्मचारी को निभाना होगा।

ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा की बृहस्पतिवार से आंदोलन को और तेजधार दी जाएगी जिससे गूंगे बहरे अधिकारी सुन सके इसके लिए रोजगार सेवक अनिश्चित काली न क्रमिक अनशन करने के लिए एकत्रित होंगे तथा निश्चित कालीन क्रमिक अनशन प्रारंभ होगा और यह अनशन जब तक चलेगा जब तक संघ शाखा सहसवान द्वारा खंड विकास अधिकारी को दिए गए तीन सूत्रीय मांगों जिसमें आर डी पासवर्ड रोजगार सेवक को दिए जाएं, 25 माह का बकाया मानदेय भुगतान दिलवाया जाए, तथा ईपीएफ भुगतान खाते में जमा कराया जाए।

धरना स्थल पर आक्रोशित कर्मचारियों ने जमकर नारे लगाए। इस दौरान गर्मी के कारण रोजगार सेवक उदयवीर सिंह की तबीयत खराब हो गई जिन्हें एक तत्काल निजी चिकित्सालय में उपचार के वास्ते ले जाया गया।

बैठक में दिनेश यादव मोहम्मद आरिफ हेम सिंह सुभाष यादव दिनेश पाल सतीश यादव सुभाष हेमसिंह रामेंद्र विपिन कुमार रीना यादव ओमपाल कपूर चंद शाहिद भारी तादाद मे रोजगार सेवक उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-IAS नितिन गौड़ ने संभाला नए जिलाधिकारी का कार्यभार, कहा- ‘जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण पहली प्राथमिकता’

Amroha News-अमरोहा में दिखी सामाजिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल: ‘हिन्दू-सिख भाईचारा समागम’ में उमड़ा जनसैलाब

Budaun News: फोन पर बेटी बोली- ससुराल वाले पीट रहे हैं; पिता पहुंचे तो आंगन में पड़ी मिली लाश, हत्या का आरोप

Budaun News: मोडिफाइड साइलेंसर लगवाने के साथ लगाने बाले डीलर एवं गैराज संचालक के खिलाफ होगी कार्यवाई: एआरटीओ  

Badaun News: जनपद में गन्ना मूल्य भुगतान में ऐतिहासिक वृद्धि, किसानों को मिला सीधा लाभ

09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर करायें मामलों का निस्तारण -सुमन तिवारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

Leave a Reply