अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में 14 बकरे चोरी, भाजपा नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

On: April 25, 2026 7:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में 14 बकरे चोरी, भाजपा नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के गांव छिवऊ कलां में 14 बकरों की चोरी का मामला सामने आया है।तहरीर के आधार पर पुलिस ने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी मोहम्मद अशफाक ने पुलिस को तहरीर दी थी।उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल की रात उनके घेर में बंधे 14 बकरों को अज्ञात चोर चुरा ले गए। काफी तलाश के बावजूद बकरों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। इसके बाद 23 अप्रैल को अशफाक ने शक के आधार पर कुछ लोगों को नामजद किया।

नामजद किए गए लोगों में गांव निवासी रजनीश गुप्ता शामिल हैं। वह भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं।इनके अलावा,संभल जिले की कोतवाली हयातनगर निवासी मुन्ना और सोनू पुत्र इस्लाम को भी आरोपी बनाया गया है।पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की है। उघैती इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने जानकारी दी कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

दो दिन की बकरों की तलाश, नहीं लगा सुराग:-मोहम्मद अशफाक के अनुसार, चोरी की घटना 21 अप्रैल की रात को गांव छिवऊ कलां में हुई थी। उनके घेर से 14 बकरे चोरी हो गए थे। दो दिनों तक बकरों की तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 23 अप्रैल को उन्होंने उघैती पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply