अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में फिर ड्रोन दिखे, सांबा में मार गिराया, होशियारपुर में 5-7 धमाके, Blackout किया

On: May 13, 2025 3:09 PM
Follow Us:
Blackout
---Advertisement---

नई दिल्ली। Blackout : भारत-पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के बीच सोमवार शाम 5 बजे बात हुई। न्यूज एजेंसी PTI ने इस बात की जानकारी दी। भारतीय सेना ने बताया कि DGMO की बातचीत में भारत और पाकिस्तान दोनों ने इस बात पर प्रतिबद्धता जताई कि दोनों तरफ से एक भी गोली नहीं चलाई जाएगी। इस बीच, सोमवार रात करीब 9.30 बजे जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन दिखे, जिन्हें भारतीय एयर डिफेंस ने मार गिराया।

प्यार का झांसा, blackmail का खेल: प्रेमी ने 2.5 करोड़ रुपये और कार लूटी

जम्मू कश्मीर के सांबा, पंजाब के जालंधर और राजस्थान के बाड़मेर में ड्रोन दिखाई दिए थे। वहीं, पंजाब के होशियारपुर में धमाके भी सुनाई दिए। पूरे जिले में Blackout कर दिया गया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई (शनिवार) को शाम 5 बजे से सीजफायर लागू हो चुका है। पिछले तीन दिन से तीनों सेनाओं के DG ऑपरेशन, ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ थी, इसलिए आतंकी ठिकानों पर हमला किया, लेकिन पाकिस्तान ने आतंकियों का साथ देना सही समझा।

पंजाब के होशियारपुर में धमाके भी सुनाई दिए। पूरे जिले में Blackout कर दिया गया

7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत से अब तक पाकिस्तानी गोलाबारी में 5 आर्मी और 2 BSF के जवान शहीद हो चुके हैं, 60 घायल हैं। इसके अलावा 27 सिविलियंस की भी जान गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply