अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कछला गंगा घाट पर जान-जोखिम में डालकर स्टंटबाजी कर रहे युवक..जिम्मेदार मौंन

On: July 17, 2025 6:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कछला गंगा घाट पर जान-जोखिम में डालकर स्टंटबाजी कर रहे युवक..जिम्मेदार मौंन

बदायूँ।कछला गंगा घाट पर अब भक्ति कम और स्टंटबाजी ज्यादा हो रही है।सावन का महीना चल रहा है।कांवड़ यात्रा में हजारों शिवभक्त गंगाजल लेने कछला घाट पहुंचते हैं लेकिन घाट पर गंगा स्नान से ज्यादा रील बनाने की होड़ मची है।युवक रेलवे पुल की बीम पर चढ़कर छलांग लगा रहे हैं,रेलवे पुल की ट्रैक पर दौड़ते हुए वीडियो शूट कर रहे हैं।कोई रस्सी के सहारे पुल पर चढ़ते हुए वीडियो बना रहा है,तो कोई पुल पर पुशअप लगाते वीडियो में नजर आ रहा है।अलावा गंगा में डूबते-उतराते वीडियो बना रहा है।

ये सब दृश्य न सिर्फ घाट पर मौजूद लोग देख रहे हैं,बल्कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।पुलिस की नाक के नीचे ये मौत का खेल खुलेआम चल रहा है।जनवरी से लेकर अब तक गंगा में डूबकर 20 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।इनमें राजस्थान के भरतपुर, मथुरा और आसपास के जिलों के लोग भी शामिल हैं।फिर भी कोई सबक नहीं लिया गया।अफसरों की माने लगातार रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें समझाया जा रहा,गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है,बहाव तेज है।ऐसे में ये स्टंटबाजी मौत को दावत देना है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply