अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटे युवक की करंट से मौत, नीचे लटकते बिजली के तार से हुआ हादसा

On: August 10, 2026 4:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटे युवक की करंट से मौत, नीचे लटकते बिजली के तार से हुआ हादसा

बदायूं के उसहैत इलाके में कांवड़ यात्रा की तैयारी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेने गए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक ने नीचे लटक रहे बिजली के तार को डंडे से ऊपर करने का प्रयास किया था। इस हादसे के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।

अहमद नगर बछौरा गांव निवासी राजू (30 वर्ष) रविवार देर शाम गांव मुगर्रा गया था।वह कांवड़ यात्रा के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेने गया था।ग्रामीणों के अनुसार,गांव में बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे थे।राजू ने डंडे की मदद से तारों को ऊपर उठाने की कोशिश की।इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

मासूम बेटी हुई अनाथ:-राजू अपने पीछे तीन साल की बेटी छोड़ गया है।उसकी पत्नी की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी थी।क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवक ट्रैक्टर लेकर आ रहा था और करंट से उसकी मौत हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवक कांवड़िया नहीं था।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply