अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की सिर कुचलने से मौत

On: September 23, 2026 7:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की सिर कुचलने से मौत

बदायूं। बदायूं-दिल्ली हाईवे के मेरठ मार्ग पर मरम्मत कार्य के दौरान मंगलवार की शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।हादसे में उसकी पत्नी और एक साल की बेटी घायल हो गईं।दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बैरपुर मानपुर गांव निवासी नरवीर यादव (22) मंगलवार शाम अपनी पत्नी सुरधि और एक वर्षीय बेटी प्राची के साथ बाइक से मुजरिया क्षेत्र से होकर मुसाझाग स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे।बताया गया कि मुजरिया गांव के पास हाईवे पर पीडब्ल्यूडी की ओर से मरम्मत कार्य चल रहा था।इसी के चलते दोनों दिशाओं के वाहनों को एक ही लेन से निकाला जा रहा था।इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई।नरवीर सड़क पर गिर गया और उसका सिर ट्रक के पहिये की चपेट में आ गया।गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची।सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच कराई है।शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।घायल सुरधि और उसकी एक वर्षीय बेटी प्राची को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे की जांच की जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

 Sahaswan News: चार माह का एरियर न मिलने पर आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का हंगामा, नगरपालिका में महिलाओं ने दिया धरना

Badaun News: घर में घुसकर महिला के साथ चार लोगों ने की मारपीट गाली गलौज जान से मार देने की दी धमकी

Badaun News: विधवा की नाबालिक पुत्री को भगाकर ले जाने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Badaun News: सरसों के तेल में मिलावट पर कारोबारी व फैक्टरी मालिक पर 1.50 लाख जुर्माना

Badaun News: शादी में बीमारी छिपाने और जेवरात हड़पने के आरोप में पत्नी समेत सात ससुरालियों पर केस

Badaun News: बदायूं में गोवंशों की मौत के मामले को लेकर शासन की बड़ी कार्यवाई: दो पशु चिकित्साधिकारी निलंबित

Leave a Reply