अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शादी के 11 दिन बाद बाजार गई पत्नी…ट्रैक्टर पर बैठकर हुई फरार, पति ने बाइक से पीछा कर पकड़ा

On: July 11, 2025 4:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शादी के 11 दिन बाद बाजार गई पत्नी… ट्रैक्टर पर बैठकर हुई फरार,पति ने बाइक से पीछा कर पकड़ा

बदायूं।बिनावर क्षेत्र में शादी के 11 दिन बाद विवाहिता अपने पति को चकमा देकर भाग गई।पति ने पीछाकर उसे पकड़ लिया।इससे सड़क पर जमकर हंगामा हुआ।आसपास के लोगों ने उसे समझाकर पति के साथ भेज दिया।

बिनावर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की 11 दिन पहले आजमगढ़ के एक गांव निवासी युवती के साथ शादी हुई थी।युवक व उसके परिजनों ने बिचौलियों के माध्यम से शादी में एक लाख रुपये खर्च किए थे। मंगलवार को पति पत्नी को लेकर घरेलू सामान लेने बिनावर कस्बा गया। वहां पर पत्नी पति से सब्जी खरीदने की बात कहकर दूर चली गई। इस बीच वह बरेली की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर चली गई। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो युवक ने उसकी तलाश की।

बाइक से पीछा कर पकड़ा:-दुकानदारों ने बताया कि उसकी पत्नी एक ट्रैक्टर पर बैठकर बरेली की तरफ गई है। यह बात सुनते ही उसके पसीने छूट गए। उसने बाइक को बरेली की तरफ दौड़ा दिया।वह विजय नगला पेट्रोल पंप के पास पहुंचा।वहां पर उसने ट्रैक्टर को रुकवा लिया। इसके बाद उसे पत्नी को ट्रैक्टर से उतराने का प्रयास किया, लेकिन वह उसके साथ जाने को राजी नहीं हुई।

दोनों के बीच गहमा-गहमी को देख मौके पर भीड़ जुट गई। इस दौरान कुछ लोगों ने नवविवाहित को समझा बुझाकर शांत कराया।उसके बाद वह पति के साथ जाने को राजी हुई।इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज ने बताया इस मामले में थाने पर कोई शिकायत नहीं आई है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news:- टोटपुर कर्सरी के मजरा सुकर्रा में स्वास्थ्य सेवा के नाम पर बना भवन बना जुआरियो शराबियों का अड्डा

Sahaswan news :- घर से सामान लेने गई नाबालिक भतीजी ,संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

Badaun news :- थार वाहन से ट्रक में टक्कर मारने वाले भाजपा नेता के पुत्र के विरुद्ध सिपाही ने मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज

Sahaswan news :- तालाब पर घायल अवस्था में मिला विलुप्त प्रजाति का एक गिद्ध

Sahaswan news :- खेत के चारों और खेत स्वामी ने लगाई थी प्रतिबंधित कटीले तार की बाड,बाड में छोड़ दिया था विद्युत करंट

Sahaswan news :- थाना मुजरिया पुलिस ने किया नेक काम,क्षेत्र में चारों तरफ हो रही है बल्ले बल्ले,गोवंशीय पशुओं को छोड़ने वाले स्वामियों में मचा हड़कंप

Leave a Reply