दुकान की सफाई करते समय पाइप में उतरे करंट से मिठाई विक्रेता की मौके पर मौत..
उझानी,(बदायूं)।नगर के व्यस्त स्टेशन रोड पर आज बुधवार को दुकान की सफाई करते वक्त टीनशेड के पाइप में उतरे करंट की चपेट में आकर एक मिठाई विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई।उसकी मौत से परिजन बेसुध नजर आ रहे थे।

बताते हैं कि हादसे की सूचना पर परिजन भी दुकान पर आ गए और नागरिकों के सहयोग से करंट से छुड़ा सुनील को अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुनील को मृत घोषित करते ही परिजनो में चीत्कार मच गई और पत्नी बच्चे अस्पताल में ही बेसुध हो गए जिन्हें अन्य परिजन तथा पड़ोसी संभालते नजर आ रहे थे।
बताते हैं कि मिठाई विक्रेता सुनील अपनी दुकान की टीनशेड में पंखा लटकाते थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि पंखे में लगे तार की वजह से टीनशेड में करंट आ गया होगा जिस पर यह दर्दनाक हादसा हो गया। परिजन शव को अपने साथ लेकर घर चले गए।रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

