जब जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ नगर के मुख्य बाजार विल्सनगंज में पैदल किया भ्रमण, स्थिति का लिया जायजा
स्थानीय प्रशासन में मचा हड़कंप प्रशासन के हाथ-पैर फूले
जिलाधिकारी ने दो दुकानों पर पहुंचकर समान का किया मोलभाव
सहसवान (बदायूं)संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी अवनीश राय समाधान दिवस के समापन के बाद जैसे ही सभागार से बाहर आए अचानक वह गाड़ी में न बैंठकर तहसील के मुख्यद्धार से पैदल ही तहसील से बिसौली बस स्टैंड पर आने वाले मार्ग पर पैदल भ्रमण करते ही निकल पड़े सबसे पहले वह अकबराबाद पुलिस चौकी के खंडहर रूपी स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार के साथ स्थिति का जायजा लिया।

इसके बाद जिला अधिकारी बाजार विल्सनगंज चौराहे पर पहुंचे इधर-उधर स्थिति का जायजा लेते हुए वह पुराने बस स्टैंड नगर पालिका मुख्य द्वार के सामने अग्रवाल ज्वेलर्स के यहां पहुंचे जहां उन्होंने वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दुकान में पहुंचकर सोने चांदी की बिक्री के बारे में जीएसटी के बारे में जानकारी हासिल की दुकान पर पहुंचने पर दुकान स्वामी नितिन अग्रवाल ने दोनों अधिकारियों का अभिनंदन किया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी काफिले के साथ पैदल ही चलते हुए रोडवेज बस स्टेशन के निकट से गुजरे तो उन्होंने बस स्टेशन के बारे में भी अधिनिस्थों से बातचीत की तत्पश्चात वह पैदल ही थाना कोतवाली के मुख्यद्धार के सामने से गुजरते हुए प्रमोद इंटर कॉलेज तक पहुंचे जहां उन्होंने रास्ते के दोनों और जमा भीड़ की सुरक्षा के लिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिए।जिलाधिकारी अवनीश राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार के साथ एसडीएम साईं आश्रित शाखमूरी नायव तहसीलदार अंनगराज सिंह, जितेंद्र कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

