अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ससुरालवालों ने पीटा तो दामाद ने खुद पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर..

On: July 11, 2025 4:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ससुरालवालों ने पीटा तो दामाद ने खुद पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर..

बदायूं।थाना जरीफनगर कस्बा निवासी युवक की उसके ससुरालवालों ने पिटाई कर दी। इससे आहत होकर उसने आत्मदाह कर लिया।आग की लपटें देख वहां अफरा-तफरी मच गई।सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए,जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर है। भाई ने ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जरीफनगर के मोहित गुप्ता का पत्नी भावना गुप्ता से एक महीने पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद भावना मायके चली गई। चार दिन पहले वह भाई को लेकर ससुराल पहुंची। बुधवार को दोनों में फिर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद भावना ने अपने पिता व भाइयों को सूचना दे दी।बृहस्पतिवार को मायके पक्ष के दिल्ली के संगम विहार निवासी ससुर सुशील, सास रानी, जितेंद्र, टिंकू, श्योराज व तीन अज्ञात लोग जरीफनगर पहुंचे। इन लोगों ने मोहित की पिटाई कर दी।

इससे क्षुब्ध होकर मोहित ने जरीफनगर पेट्रोल पंप के सामने स्थित ढाबे पर जाकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया।उसे बरेली रेफर कर दिया गया। अब युवक को दिल्ली रेफर किया गया है। भाई पुनीत गुप्ता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news:- टोटपुर कर्सरी के मजरा सुकर्रा में स्वास्थ्य सेवा के नाम पर बना भवन बना जुआरियो शराबियों का अड्डा

Sahaswan news :- घर से सामान लेने गई नाबालिक भतीजी ,संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

Badaun news :- थार वाहन से ट्रक में टक्कर मारने वाले भाजपा नेता के पुत्र के विरुद्ध सिपाही ने मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज

Sahaswan news :- तालाब पर घायल अवस्था में मिला विलुप्त प्रजाति का एक गिद्ध

Sahaswan news :- खेत के चारों और खेत स्वामी ने लगाई थी प्रतिबंधित कटीले तार की बाड,बाड में छोड़ दिया था विद्युत करंट

Sahaswan news :- थाना मुजरिया पुलिस ने किया नेक काम,क्षेत्र में चारों तरफ हो रही है बल्ले बल्ले,गोवंशीय पशुओं को छोड़ने वाले स्वामियों में मचा हड़कंप

Leave a Reply