अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मूसाझाग पुलिस ने भगाया तो कीटनाशक पीकर एसएसपी दफ्तर पहुंच गया युवक..

On: September 25, 2025 10:30 AM
Follow Us:
---Advertisement---

मूसाझाग पुलिस ने भगाया तो कीटनाशक पीकर एसएसपी दफ्तर पहुंच गया युवक..

बदायूं।अपनी शिकायत लेकर बुधवार करीब 12 बजे थाना मूसाझाग क्षेत्र के गुलड़िया वार्ड नंबर 10 निवासी अर्पित उर्फ भोला पुत्र बाबू सिंह एसएसपी ऑफिस पहुंचा।उसका प्रार्थना पत्र पढ़कर ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों ने उसे सिविल लाइंस पुलिस को सौंप दिया। प्रार्थनापत्र में लिखा था कि मूसाझाग पुलिस द्धारा परेशान किए जाने के कारण उसने मंगलवार रात में जहरीला पदार्थ खा लिया है। सिविल लाइंस पुलिस ने उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत सामान्य है।

सिविल लाइंस पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।अर्पित पटेल हाथ में शिकायती पत्र लेकर एसएसपी कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचा तो वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उससे पूछा,किससे मिलना है।उसने शिकायती पत्र ही पुलिस को थमा दिया।सिपाही ने प्रार्थना पत्र पढ़ा तो उसके होश उड़ गए।उसमें लिखा था कि 23 सितंबर को गांव के ही लोगों ने उसके साथ मारपीट की। थाने में तहरीर दी,लेकिन उसे थाने से भगा दिया गया।मूसाझाग पुलिस से परेशान होकर उसने मंगलवार रात में ही जहर खा लिया है।अब वह एसएसपी को शिकायती पत्र देने आया है।

युवक जिस मामले की शिकायत लेकर पहुंचा था उस मारपीट के मामले में मूसाझाग थाने में रिपोर्ट दर्ज है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने की बात कहकर उसको कार्रवाई से भी अवगत करा दिया था।इसके बाद भी उसने रात में किसी समय कीटनाशक पीने की बात कही है।उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Moradabad News : मुरादाबाद में दावत से लौट रही दो सगी बहनों की सड़क हादसे में मौत

Amroha Education Update : चन्दनपुर खादर BRC में शिक्षकों की बड़ी बैठक 

Social Campaign : “ना बाल विवाह करेंगे, ना होने देंगे”, ‘द आर्यन्स’ स्कूल में गूंजा सामाजिक सुधार का नारा 

Sahaswan news :- पंचवर्षीय वित्तीय वर्ष 2021 26 कार्यकाल में जिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों क्षेत्र में कार्य नहीं हो पाया उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी ,   क्षेत्र पंचायत प्रमुख  :- कीर्ति यादव

Badaun news :- ब्राह्मण धर्मशाला बदायूं में ब्राह्मण महासभा का भव्य आयोजन ,महासभा के भव्य आयोजन की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर महाराज ने की

Amroha News- सिंचाई के दौरान काल बना नलकूप का स्टार्टर, करंट लगने से किसान की मौत 

Leave a Reply

error: Content is protected !!