अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सनातन संस्कृति के खिलाफ “छद्म धर्मनिरपेक्ष सिंडीकेट” से सावधान रहना होगा : Naqvi

On: December 27, 2024 6:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

प्रयागराज । महाकुम्भ 2025 की तैयारियों को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साध रहे विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेता मुख्तार अब्बास Naqvi ने कहा कि सनातन संस्कृति के खिलाफ षड़यंत्र रचने वाले छद्म धर्मनिरपेक्ष सिंडीकेट से सावधान रहने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से इंडी गठबंधन की घटक समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव महाकुम्भ के आयोजन को लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

 

 

 

 

 

Naqvi ने यहां सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “सनातन संस्कृति के खिलाफ छद्म सेक्युलर सिंडिकेट से सावधान रहना होगा। यह सिंडीकेट सांप्रदायिक फ़साद में सियासी मफ़ाद ढूंढता है।” प्रयागराज आये पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के रिवाज को समावेशी सशक्तीकरण के मिज़ाज से ध्वस्त किया है और वह आज दुनियाभर में संकट मोचक के तौर पर लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्व में धाक मजबूत हुई है और हर भारतीय को गर्व है कि मोदी जी को दुनिया वैश्विक संकट के संकटमोचक के रूप में देख रही है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply