अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गौवंश आश्रय स्थल में एनजीओ की बड़ी लापरवाही; कई गायों की मौत,

On: August 10, 2026 4:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---
गौवंश आश्रय स्थल में एनजीओ की बड़ी लापरवाही; कई गायों की मौत,
कई गौवंश बीमार, बीडीओ ने कार्यवाही की संस्तुति की
बदायूं|विकास खण्ड सालारपुर की ग्राम पंचायत बादल में आज पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा की शिकायत पर खण्ड विकास अधिकारी,सालारपुर द्वारा गौवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया।किये गये औचक निरीक्षण में गौवंश आश्रय स्थल का संचालन कर रहे एनजीओ दानवीर जनकल्याण समिति की पोल खुल गई।मौके पर कई गौवंश मृत अवस्था में पाये गये तथा गौवंश आश्रय स्थल में 01 फीट से अधिक कीचड़ से दलदल बना हुआ था,जिसमें गौवंश को चलने फिरने में अत्याधिक कठिनाई हो रही थी।
मौके पर सबसे बड़ा चौंकाने वाला तथ्य यह भी सामने आया कि गौवंश आश्रय स्थल में अधिकांश: गौवंश बिना ईयर टैग के थे,जिससे यह भी संभावना है।कि  एनजीओ द्वारा सांठ-गांठ करके गौवंश के भरण पोषण की धनराशि भी आहरित की जा रही होगी।
इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी,सालारपुर नितिन कुमार द्वारा उक्तानुसार एनजीओ दानवीर जनकल्याण समिति को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।  तथा स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर अनुबन्ध समाप्त कर यथोचित विधिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है। इसके अतिरिक्त खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर द्वारा उक्तानुसार एनजीओ द्वारा विकास खण्ड सालारपुर में संचालित किये गये जा रहे अन्य गौवंश आश्रय स्थल रफियाबाद, सिकरोड़ी,रसूलपुर पुठी में कमोवेश यही स्थिति पाये जाने के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित करते हुए एनजीओ से गौवंश आश्रय स्थल का संचालन हटाने व विकास खण्ड के लिए ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति भी की गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

OPS International School में भव्यता एवं उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Hasnpur news-गोकुलधाम कॉलोनी के लोगों ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

शैमफोर्ड स्कूल के बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया श्री कृष्ण, जन्मोत्सव’

Amroha News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया

sahaswan news :- फ्रोजन शोल्डर में समय पर उपचार जरूरी, योग व फिजियोथेरेपी से कंधे की गतिशीलता में सुधार संभव** **कंधे के दर्द और जकड़न को नजरअंदाज न करें : डॉ. अमोल गुप्ता**

sahaswan news :- न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार ने सहसवान तहसील का कार्यभार संभाला #न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार बृहस्पति शुक्रवार शनिवार को न्यायालय तहसीलदार मुकदमों की सुनवाई करेंगे#

Leave a Reply