अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जिले के 2117 बूथों पर मतदान कल होगा..

On: May 6, 2024 5:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जिले के 2117 बूथों पर मतदान कल होगा..

बदायूं।लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कल 7 मई को मतदान होगा। पोलिंग पार्टियां सुबह दस बजे से रवाना होंगी। कई व्यवस्थाओं को रविवार को अंतिम रूप दिया गया।लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मंगलवार को मतदान होना है। रविवार को चुनावी प्रचार का आखिरी दिन रहा। रविवार शाम छह बजे के बाद चुनाव प्रचार पर रोक लग गई। साथ ही कल से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी।
लोकसभा क्षेत्र में कुल 2117 बूथों पर 20,07,201 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। पुलिस और प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले के साथ ही दूसरे जिले की पुलिस फोर्स और अर्धसैनिक बलों ने यहां डेरा डाल दिया है। इसके साथ ही जिले की सीमाएं बैरियर लगाकर सील कर दी गईं हैं।

सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने के लिए छह मई की सुबह सात बजे से ककराला रोड स्थित मंडी समिति से मतदेय स्थलों के लिए 2117 पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा बिसौली के लिए 455, बिल्सी के लिए 389, सहसवान के लिए 443, बदायूं के लिए 394 पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी। वहीं विधानसभा गुन्नौर के लिए 436 पोलिंग पार्टियां संभल से रवाना होंगी।

जिले में 408 संवेदनशील और 16 बूथ अतिसंवेदनशील हैं। इन बूथों पर वेबकॉस्टिंग का इंतजाम किया गया है। कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कैमरों की निगरानी में वोट पड़ेंगे। पुलिस के अधिकारियों की कड़ी निगरानी रहेगी। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान कड़ी चौकसी रखेंगे। अधिकारियों का दौरा भी ज्यादातर इन्हीं बूथ पर रहेगा। कहीं कोई गड़बड़ी होती दिखती है तत्काल पुलिस-प्रशासन एक्शन में आ जाएगा। यहां बता दें कि बूथ की सुरक्षा में 6000 पुलिसकर्मी, 4000 होमगार्ड, 32 कंपनी अर्धसैनिक बल और छह कंपनी पीएसी लगाई गई है। इसके अलावा 200 महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply